Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ऊर्जा फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए साकोरे का किया वितरण

“ऊर्जा फाउंडेशन ने पक्षियों के लिए साकोरे का किया वितरण*

भिलाई : “ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय एवं सदस्यों ने परशुराम चौक मैत्री नगर रिसाली में पक्षियों के दाने पानी के लिए साकोरे का निःशुल्क वितरण किया ।

वहीं ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता पाण्डेय ने बताया कि विगत कई वर्षों से पक्षियों के संरक्षण हेतु अलग अलग स्थानों में साकोरे का निःशुल्क वितरण किया जाता है। जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाने पानी के साथ साथ समाज में उनके लिए संरक्षण की भावना लाना है।

डॉ सीमा साहू,शैल सोनी,नीता भलावी,नीरा लेकरा ,भावना पाण्डेय ने इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों से पक्षियों के प्रति संवेदना रखते हुए साकोरे में उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपना श्रीवास्तव,मंजूषा जोशी विनीता श्रीवास्तव मुकेश गुंजार दिव्या रंगारी,नीलू ,पुष्पलतागुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Exit mobile version