Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वेतन जारी करने पर कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

रक्षाबंधन पर्व के पूर्व वेतन जारी करने पर कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के पूर्व शासकीय कर्मचारियों का वेतन जारी किए जाने की मांग को लेकर माननीय जिला कलेक्टर महोदय, दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया था।

कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत मांग पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए रक्षाबंधन पर्व के पूर्व ही कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया। इससे जिले के शासकीय कर्मचारियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण है तथा कर्मचारी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मना सकेंगे।

संघ ने इस त्वरित निर्णय एवं सकारात्मक पहल के लिए जिला प्रशासन दुर्ग, माननीय जिला कलेक्टर महोदय दुर्ग, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी एवं कोषालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

संघ ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा इसी प्रकार संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Exit mobile version