Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाथी रिहायशी इलाकों में पहुंचा, जान बचाने के लिए घर के ऊपर चढ़ा परिवार, देखिए वीडियो

कोरबा : जिला में हाथी रिहायशी इलाकों में घुसना शुरू कर दिए हैं। कटघोरा वन मंडल के परला गांव में दूसरी बार हाथी घर में घुस गया। रात के लगभग 9 बजे गांव में रहने वाले राजकुमार गोस्वामी अपने परिवार के साथ आराम कर रहे थे। तभी घर के बाड़ी में विशाल हाथी आ धमका। वहीं जान बचाने के परिवार के लोग घर की छत पर चढ़ गए। जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की जान बचाई। कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

मकान मालिक राजकुमार गोस्वामी के मुताबिक, गांव के पास जंगल से लगे उसका भी एक मकान है, जहां वह परिवार सहित निवास करता है। वहीं उसकी पत्नी और एक बेटी साथ रहते हैं। राजकुमार ने बताया कि, शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए कमरे में चले गए। और थोड़ी देर बाद हाथी की दहाड़ सुनकर सभी के होश उड़ गए। राजकुमार और उसका परिवार खिड़की से बाड़ी की तरफ झांक कर देखा तो एक विशाल हाथी बाड़ी में विचरण कर रहा था।

जिसके बाद राजकुमार और उसकी पत्नी, बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाने सीढ़ी से खपरैल वाले घर के ऊपर चढ़े और हाथी की हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।  इस बीच जब हाथी के गांव में आने की खबर गांव वालों को पता चली तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

वहीं बताया जा रहा है कि, यह हाथी झुंड से बिछड़ कर अकेले ही विचरण कर रहा है, जो जंगल में आसपास घूमते अक्सर लोगों को दिख जाता है। वन विभाग ने इस घटना के बाद आसपास गांव में मुनादी करा दी है। और लोगों को जंगल जाने से रोक रही है और शाम होते ही घर के अंदर रहने की सलाह लोगों को दी जा रही है।

Exit mobile version