Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाथी ने सूढ़ से मारा धक्का, फिर पैर से रौंदा 17 लोग की चली गई जान

जशपुर : हाथी ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना हल्दीमुंडा गांव की घटना है। ललित एक बाइक में अपने दो साथियों के साथ फुटबाल मैच देख कर घर की ओर वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया घटना के समय हाथी सड़क में खड़ा था।

युवकों ने बाइक को हाथी के किनारे से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान हाथी ने बगल से निकल रही बाइक को सूढ़ से धक्का मार दिया। जिससे असंतुलित हो कर बाइक सड़क में गिर गया। बाइक के गिरते ही हाथी ने नीचे गिरे हुए युवकों को पैर से रौंद दिया। घटना मे बाइक में सवार ललित और मुकेश लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वन विभाग एसडीओ नवीन निराला के मुताबिक दोनों घायलों को बाइक चला रहे पंकज ने किसी तरह खींच कर हाथी से दूर ले गया और घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई है। स्वजनों और ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

ललित की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, और मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। हाथी के रौंदने से उसके कमर में काफी चोट आई है। घटना की जानकारी पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक और घायलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Exit mobile version