Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खेत से लौट रहे किसान को हाथी ने कुचला, युवक की मौत

रायगढ़ : जिले में हाथी के हमला करने से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई है। ग्रामीण खेत की ओर गया था, तभी अचानक उसका सामना हांथी से हो गया। जिले में 6 दिनों में हाथी के हमले से 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और एक ग्रामीण घायल हो चुका है। वहीं एक हाथी शावक की भी जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े :- रायगढ़ प्लांट में ब्लास्ट होने से 4 मजदूर हुए घायल

जानकारी के अनुसार ग्राम पानीखेत का निवासी महेत्तर राठिया (55) बुधवार के दिन शाम को अपने खेत की ओर गया हुआ था। तभी जंगल से निकलकर एक हाथी आ गया और अचानक उस पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण के पैर और शरीर के अन्यजगहों पर चोट आयी है।

यह भी पढ़े :- बिरेझर पुलिस ने किया शराब कोचिया को गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामला !

जिसके पश्चात उसने चीख-पुकार मचाई, तो हाथी वापस जंगल की ओर चले गया। इस मामले की जानकारी जब मेहत्तर राठिया के परिजनों को लगी, तो शीघ्र उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल, इस मामले में वन अमला आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़े :- विधायक ने किया टॉपर को Tablet और PC गिफ्ट, जानिए पूरा मामला !

Exit mobile version