Chhattisgarh Electricity Rate | रायपुर : इस बार छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली की दरें बढ़ने के संकेत मिल रहे है। वित्तिय वर्ष 2024-25 (Financial year 2024-25) के लिए बिजली वितरण कंपनी ने नियामक आयोग के पास याचिका दायर कर दी है। बिजली वितरण कंपनी ने लगभग 4400 करोड़ रुपय के घाटे का आंकलन दिया है। जिस,इ पिछले वर्षों के नुकसान को भी शामिल किया गया।
बिजली कंपनी (electricity company) की ओर से नियामक आयोग को दिए गए आवेदन में घरेलू उपभोक्ताओं को छोड़ कर बाकी सभी श्रेणी में बिजली की दरों में औसत वृद्धि के लिए सुझाव दिये है। इसके साथ ही साथ उद्योगों को दिए जाने वाले लोड फैक्टर इंसेंटिव में कटौती की बात कही गई है।
नियामक आयोग के चेयरमेन हेमंत वर्मा के अनुसार, बिजली कंपनी की याचिका पर दावा आपत्ती मंगाई जाएगी और जिसके बाद उस पर जन सुनवाई करके बिजली की दरें तय की जाएगी।
