फर्जी मोबाइल नंबरों से आए एसएमएम से बिजली उपभोक्ता रहें सावधान, कनेक्शन काटे जाने का संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को कर रहे भ्रमित…
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए किया गया संदेश प्रसारित
बालोद : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं। जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है।…शेष 👇👇नीचे…
कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है
उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट सीएसपीसी डाॅट सीओ डाॅट इन अथवा सीएसी या पे पाॅइंट के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें। इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा सीएसपीडीसीएल सेन्डर आई डी के साथ भेजे जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनाधिकृत एसएमएस को नजर अंदाज करने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी की टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान कर सकते हैं।
