Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोहरापदर माध्य. शाला भवन में कांदाडोंगर परिक्षेत्र मंगधा यादव समाज का किया गया चुनाव

गरियाबंद/मैनपुर : आज रविवार 10:00 से 3:30बज दोपहर तक गोहरापदर माध्य.शाला भवन में कांदाडोंगर परिक्षेत्र /वि खं मैनपुर के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव पद के लिए तीनों खण्ड दाबरीगुडा, गुरजीभाटा और चिचिया के 25 मतदाताओं ने अपने -अपने चहेते को बाकायदा मतदान किया ।

मतदान कार्य सम्पादन करने में श्री केशरी खरसैल ,श्री सुरेश राम यादव एवं श्री शिवराज यादव ने का योगदान रहा।अध्यक्ष के पद पर श्री खुदेश्वर भैसाल मुडगेलमाल एवं मुख्य सचिव के पद पर श्री गणेश यादव चिचिया वाले ने चुनाव जीते।बाकी उपाध्यक्ष श्री उत्तर कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री परमानंद बेमाल, संरक्षक श्री पतिराम बाग ,प्रवक्ता श्री भीखम यादव ,मीडिया प्रभारी श्री हरश लाल खरसैल एवं तीनों खण्डों से एक-एक वरिष्ठ सदस्य मनोनीत किया गया है।बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ ।

Exit mobile version