Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

4 बच्चों की मां के साथ बुजुर्ग ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : जशपुर जिला अंतर्गत पत्थलगांव थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां के साथ 60 साल के आदमी ने रेप किया। घर में अकेली महिला काम कर रही थी तभी वह घर में आया और महिला से बातें करने लगा। फिर अचानक उठा और महिला को पकड़कर कमरे के अंदर ले गया और रेप कर भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया की चार बच्चों की मां 45 साल की महिला ने थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया सुबह 11 बजे घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के ही सरनापारा इलाके में रहने वाला चंदन टोप्पो उसके घर आया। उस वक्त महिला अपने घर की परछी में कुछ काम कर रही थी।

महिला भी उसे पहचानती थी, आरोपी ने बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद महिला को जबरदस्ती कमरे के अंदर ले गया । वहां उसने महिला से रेप किया और भाग गया। घटना के वक्त महिला का पति किसी काम से बाहर गया था और उसकी एक बेटी स्कूल गई थी। जबकि 3 अन्य बच्चे बाहर रहते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी चंदन टोप्पो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है की आरोपी चंदन टोप्पो के 2 बच्चे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपी के घर में ही दबिश दी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Exit mobile version