Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मछली मार्केट में बुजुर्ग की हत्या, छावनी पुलिस जुटी जांच में…

भिलाई : छावनी थाने के पीछे मछली मार्केट में देर रात सोए हुए बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के छोटे भाई को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

पावर हाउस मार्केट में स्थित मछली बाजार में देर रात गोडाउन के पास बने चबूतरे में मोहम्मद फिरोज सोया हुआ था, सुबह नहीं उठने पर जब लोगों ने चादर उठाकर देखा तो खून से सनी उसकी लाश मिली. सूचना पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. स्थानीय पार्षद मन्नान गफ्फार खान समेत पूर्व पार्षद छोटेलाल चौधरी व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेज दिया.

बताया गया कि रात को मृतक का छोटा भाई शकील खान उसके पास पहुंचा था. किसी बात को लेकर फिरोज और शकील में पुरानी रंजिश थी. नशे की हालत में शकील ने मौका पाते अपने भाई फिरोज के सिर पर पत्थर पटकर हत्या कर दिया. पुलिस ने शकील खान को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ में जुटी हुई है.

Exit mobile version