Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

Eid Al Adha 2022 : आज धूमधाम से मनाया बकरीद का त्योहार

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

गरियाबंद  में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से बकरीद की रौनक है गरियाबंद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। #EidAlAdha या बकरीद का त्योहार रमजान के 70 दिन बाद मनाया जाता है।

#EidAlAdha : बकरीद इस्लाम में दूसरा बड़ा त्योहार

मीठी ईद के बाद ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम में दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। बकरीद भी पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में #EidAlAdha का त्योहार आता है।। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी की जाती है। बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान कहा जाता है।

नपा अध्यक्ष ग़फ़्फ़ु मेमन ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा

कि ये पावन त्योहार हमें एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण मधुर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा. पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वे उम्मीद जताते हैं कि बकरीद का ये मौका हमारे बीच भाईचारे और करुणा की भावना को और भी बढ़ाएगा.

गरियाबंद जामा मस्जिद के कार्यकरणी सदस्य सोहेल मेमन ने अपने बधाई संदेश में कहा

इमरान मेमन ने कहा बकरीद के अवसर पर लोगों को बधाई दी। ! ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अधिक से अधिक अच्छे की सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।

नगर में बकरीद का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है मुस्लिम भाइयों ने एक ह्प्ते से ही उस त्योहार की तैयारी शुरू कर दी गई थी ।बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में विशेष उत्साह बना रहा इससे मुस्लिम बहुल इलाकों में पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला।

ज़िला मुख्यालय से एसपी जे॰आर॰ ठाकुर ने ज़िले के सभी थाना प्रभारियों को चौकस रहने के दिए निर्देश

संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया में सामाजिक सद्भाव बिगाड़नेवाले या गलत अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की खास नजर है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने शांति व कानून व्यवस्था बनाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Exit mobile version