Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षा को मिला प्रोत्साहन: सर्व समाज संगठन ने बांटे टाई, बेल्ट और आई-कार्ड

* दुर्ग में सामाजिक सरोकार की मिसाल, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की पहल: सर्व समाज संगठन ने झुग्गी पारा स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरित कर बढ़ाया शिक्षा का उत्साह…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में वार्ड क्रमांक 54 स्थित झुग्गी पारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड वितरित किए गए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालवाड़ी छात्र-छात्राओं को पेन-पेंसिल सेट प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

स्मार्ट मीटर हटाया जाए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू हो – कांग्रेस

कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Exit mobile version