Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

न्योता भोजन के तर्ज पर शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षित युवा दान करेंगे शिक्षा 

दुर्ग-पाटन : पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में मार्च महीने का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति बैठक प्रति माह की भांति प्रथम शनिवार 2 मार्च को आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रथम बैंच 1956 के प्रथम विद्यार्थी बैसाखू धनकर ने किया।

इस बैठक में धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन के बावजूद वार्षिक परीक्षा के तारतम्य में बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किये गये न्योता भोजन के तर्ज पर बच्चों को शिक्षा के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करने हेतु गांव के शिक्षित युवाओं के शिक्षा अनुभव का लाभ लेने व उनके खाली समय को स्वेच्छा से शिक्षा दान के रूप में सदुपयोग करने के क्रम में, विद्यालय में या विद्यालय के बाहर बसाहट में अवसर देने हेतु पालकों द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

इस दौरान दौलत देवांगन अध्यक्ष शाला सुरक्षा समिति, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक भानूराम साहू, शिक्षा स्वयं सेवी टेमन निषाद, श्रीमती सोनी कौशिक समेत बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version