Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

BIG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED ने मारा छापा, जांच जारी

(संतोष देवांगन) रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम ने आज तड़के रेड मारी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है।

कांग्रेस ने BJP पर लगाया आरोप

इस रेड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि, भाजपा के इशारे पर ED कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी पहुंची है।

किन मामलों में हो रही जांच? 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की जा रही है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही वे ईडी के रडार पर थे। फिलहाल, ईडी की टीम अलग-अलग जगह जैसे रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

भूपेश बघेल ने क्या कहा ?

Exit mobile version