Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में फिर ईडी ने दी दबिश, बड़े उद्योगपति सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति कमल सारडा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है. बताया जा रहा है की ईडी की यह कार्रवाई कोल मामले में चल रही जांच से जुड़ी है. वहीं खबर है कि, ईडी की यह कार्रवाई भिलाई, राजधानी रायपुर में चल रही है. रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा में भी टीम के मूवमेंट के संकेत हैं.

बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में सीए के यहां ईडी ने दबिश दी है. बताया जा रहा है की इन सभी जगहों पर दबिश देकर ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

Exit mobile version