Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

IAS रानू साहू को रिमांड खत्म, ईडी ने कोर्ट में किया पेश

रायपुर : कोयला घोटला में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू (IAS Ranu Sahu) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विशेष कोर्ट में पेश कर दिया है। शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 3 दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) आईएएस रानू साहू (IAS Ranu Sahu का फिर से रिमांड मांग सकती है।



सूत्रों के मुताबिक शनिवार की शाम से आज सुबह तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम आईएएस रानू साहू (IAS Ranu Sahu) से लगातार पूछताछ कर रही थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS रानू साहू से छापों के दौरान जब्‍त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है।



बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रानू साहू से करीब 20 से ज्‍यादा प्रश्‍न किए है। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन-किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएएस रानू साहू (IAS Ranu Sahu) , उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।

Exit mobile version