Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ED के अधिकारी पहुंचे चिप्स दफ्तर, कलेक्टर रानू साहू के यहाँ जांच-पड़ताल जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कलेक्टर रानू साहू के पैतृक गांव पांडुका के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) में भी दबिश दे दी है। ED की टीम चिप्स के दफ्तर में दस्तावेजों की जांच पड़ताल कर रही है। 3 कार में ईडी के लगभग 9 अधिकारी चिप्स के दफ्तर पहुंचे हुए हैं। किसी को भी अंदर आने और बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

चिप्स के सीईओ IAS समीर बिश्नोई को पहले ही रिमांड पर लेकर ईडी पूछताछ की जा रही है। और ED की टीम रायगढ़ के कलेक्टर रानू साहू के बंगले में दस्तावेजों की जांच करने के बाद आज पैतृक गृह ग्राम पांडुका पहुंची हुई है। गरियाबंद की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू और कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू के यहां ईडी ने छापेमार है। लक्ष्मी साहू कलेक्टर रानू साहू की मां हैं।  वहीं शैलेंद्र साहू उनके चचेरे भाई हैं। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Exit mobile version