Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ED ने किया अधिकारी को गिरफ्तार, मुंबई से लाया गया छत्तीसगढ़

रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की मेडिकल जांच के बाद उन्हें जिला अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है। भारतीय टेलीफोन सेवा (Indian Telephone Service) के अफसर एपी त्रिपाठी को (ED) ने शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एपी त्रिपाठी को (ED) ने मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, और फिर सुबह फ्लाइट से राजधानी रायपुर लाया गया। (ED) अफसरों ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराई, फिर दोपहर के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है।

शुक्रवार आज सुबह की शुरुआत फिर ED की छापेमार कार्रवाई से हुई है। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में (ED) के अधिकारियों ने एक घर में छापा मारा है। वह घर कारोबारी गुरु चरण होरा का बताया गया। आज सुबह 5 बजे के आसपास ED की टीम होरा के घर में दाखिल होकर छानबीन शुरू कर दी गई। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।

Exit mobile version