Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चुनाव आयोग ने की एसपी-कलेक्टर पर सख्त कार्रवाई, जानिए किसने की शिकायत

रायपुर : एसपी-कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों पर हुई कार्रवाई से पूरे राज्य के प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सख्त रुख़ को देखकर अफसरों को सता रहा है डर। और इधर चुनाव आयोग (ECI) की कार्रवाई के बाद एसपी-कलेक्टर ने अपना प्रभार अपने मातहत अफ़सरों को सौंपना शुरू कर दिया है।



आपको बता दे कि, चुनाव आयोग (ECI) का आदेश आते ही रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा ने ज़िला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव को अपना प्रभार सौंप दिया है। वहीँ दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने भी अपना चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग (ग्रामीण) अनंत साहू को अपना चार्ज सौंप दिया है।



कोरबा के एसपी उदय किरण ने अब तक अपना चार्ज नहीं सौंपा है। और उनकी ओर से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि, चुनाव आयोग के आदेश की उन तक कोई जानकारी नहीं है।

शिकायत किसने किया ?



वहीं बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से राज्य के कई अफसरों की शिकायत की थी। आयोग को दी गई लिख़ित शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि, अफसर कांग्रेस सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

Exit mobile version