Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्गापूजा प्रेम, सद्भावना और अहिंसा का द्योतक – डॉ, कमर

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी। दुर्गापूजा जहाँ संपूर्ण राष्ट्र में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गया के प्रसिद्ध हैम्योपैथिक चिकित्सक और आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव, डॉ के के कमर ने कहा कि दुर्गापूजा का त्योहार ना केवल धार्मिक आस्था का पर्व है बल्कि यह प्रेम, सौहार्द, सद्भावना और अहिंसा का द्योतक है। यह समाज को शक्ति, साहस और नैतिक मूल्यों का भी त्योहार है। एक तरफ जहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र ने रावण का वध कर हिंसा पर अहिंसा का विजय दिलाया। वहीं दूसरी तरफ माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दानवों से देव एवं मानवों को मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें भी अपने अंदर की बुराई को नष्ट कर अचछाई और नेकी को अपनाने की जरूरत है तभी दुर्गापूजा की सार्थकता साबित होगी।
उन्होंने एकजुटता, शांति, सद्भावना और भाईचारा का आह्वान करते हुए देशवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनायें दी। डॉ कमर ने लोगों से संयम, धैर्य, सुरक्षा और उत्साह के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील किया।

Exit mobile version