Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्ग : युवक ने नाबालिग बेटी से किया रेप, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दुर्ग : नाबालिग को शादी का बहला-फुसलाकर झांसा देते हुए अपने साथ नारायणपुर में ले जाकर रेप करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने नारायणपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। बता दे की उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह बताया की नाबालिग के पिता ने 30 मई को शिकायत दर्ज कराई थी।

बता दे की नाबालिग बेटी 29 मई को 11.10 बजे अकेली दुकान सामान लाने गई हुई थी। वापस घर ही नहीं लौटी। मोहन नगर थाना प्रभारी के.के. बाजपेई ने यह बताया कि शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीम जांच में लगा दी गई। सुचना मिली कि आरोपी नाबालिग को लेकर नारायणपुर में है। पुलिस टीम ने नारायणपुर पहुंच कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद कर लिया गया ।

Exit mobile version