Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्ग सांसद विजय बघेल का रायपुर पहुंचने पर हुआ जोशीला स्वागत

दुर्ग : लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद विजय बघेल ब्राज़ील की राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित तीन दिवसीय (3, 4, 5 जून 2025) 11वें BRICS संसदीय मंच के कार्यक्रम को सम्बोधित कर जब शाम को रायपुर अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश वापसी पर माना एयरपोर्ट पर पहुँचे तो आत्मीय स्वागत किया गया। इसी क्रम में पाटन नगर पंचायत के सभापति नेहा बाबा वर्मा ने सांसद विजय बघेल का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

👉यह भी पढ़े : पत्रकारों पर हमले के मामले में प्रशासन ने दिखाई तेजी, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 चैन माउंटेन और 2 हाईवा वाहन जब्त

सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा की हम सबके लिये गौरव की बात है की हमारे दुर्ग लोकसभा के लाडले सांसद विजय बघेल जी ब्राजील के राजधानी ब्रासीलिया में सभा को सम्बोधित किए. सबके भाग्य में ऐसे पल नही आता जब ईस तरह से नेतृत्व करने का मौका मिलता हो। निश्चित ही यह हम सब क्षेत्रवासियों के लिये गौरवशाली पल है। ईस अवसर पर नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, पार्षद श्रीमती अन्नपूर्णा पटेल सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सुरेन्द्र वर्मा, परमजी सिंह, हुलाराम वर्मा सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

👉यह भी पढ़े :- अब टोल Plaza का झंझट खत्म, 3000 में पूरे साल फ्री टोल, सरकार का नया हाईटेक सिस्टम होगा जल्द लागू

Exit mobile version