Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्ग : आँख, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय दानी हुए ठगी का शिकार

cyber crime

दुर्ग : ठगी करने वालों ने आम नागरिको को ठगते तो काफी सूना है पर अब ‘ आँख, कान, नाक, गला रोग के बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर भी इन ठगो के झांसे में आ जा रहे है जो की चिंतनीय है।

आपको बता दे की जिले के “सौभाग्य कांप्लेक्स में निजी क्लीनिक चलाने वाले नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय दानी ठगी का शिकार हो गए। बता दे की अज्ञात आरोपि ने बैंक का अधिकारी बनकर चिकित्सक से बात की। आरोपित ने कहा कि खाते में पैन नंबर अपडेट नहीं है ,उसे अपडेट कराना होगा तभी अपडेट करने के लिए आरोपित ने एक लिंक भेजा। जिसे खोलने के बाद चिकित्सक ने आरोपित द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन किया और अपने मोबाइल पर आए ओटीपीकी जानकारी भी आरोपित को दे दिया। वही ओटीपी बताने के बाद आरोपित ने चार किश्तों में आठ लाख 82 हजार 11 रुपये निकाल लिए। डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस ने जानकारी दी की दुर्ग के  डा. संजय दानी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपित ने 12 जून की दोपहर में उनके नंबर पर फोन कर, उनके एसबीआइ स्थित खाते में पैन नंबर अपडेट न होने की जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी ने डॉक्टर के खाते से 8 लाख 82 हजार रुपये निकाल लिए। वही डा. संजय दानी ने फौरन साइबर सेल में इसकी शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस मामले की जांच में साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है।

Exit mobile version