Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, जान बचाकर भागे कर्मचारी

दुर्ग : मेटल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। और बताया जा रहा है कि उसके बगल की केमिकल फैक्ट्री में पहले आग लगी थी। मगर वो बुझी नहीं और मेटल फैक्ट्री तक पहुंच गई। बता दे की घटना के वक्त कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे वो किसी तरह से वहां से भाग निकले। आज दोपहर में थेथस केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। और उसके ही बगल में सार्थक मेटल्स नाम से भी एक फैक्ट्री है।

बताया जा रहा है की घटना के वक्त दोनों फैक्ट्री में कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना प्रबंधन को दी और तत्काल जान बचाकर वहां से भागे। घटना की जानकारी मिलते फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची। इसके अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह मामला भिलाई-03 थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version