Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव को मिला करीब 40 करोड़ – राजेंद्र*

*➡️ जिला भाजपा महामंत्री गोलछा ने जताया स्पीकर का आभार*

*राजनांदगांव ।* अपने 15 साल के मुख्यमंत्रितत्व काल में अरबो के विकास कार्य की झड़ी लगाने वाले तथा विकास पुरुष की संज्ञा पा चुके डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव को एक बार फिर बड़ी सौगात दिलाई है। उन्होंने राजनंदगांव खेलों के विकास के लिए 35 करोड़ मंडी के लिए करीब 4.39 करोड़ और पुराना जिला चिकित्सालय के जीर्णोद्धार के लिए करीब 3 करोड़ के प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है। उनके इस बड़े प्रयास से शहर एवं जिले की जनता में प्रसन्नता व्याप्त है जिला भाजपा महामंत्री राजेंद्र गोलछा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह न सिर्फ अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रति जवाबदेही निभा रहे हैं अपितु उन्हें पूरे प्रदेश की फिक्र है।
राजनांदगांव को पुनः इतनी बड़ी सौगात दिलाने के लिए डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त करते हुए श्री गोलछा ने आगे बताया कि नगरीय निकायों त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था  में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों के लिए उनका सतत प्रयास जारी है। स्पीकर के नाते उनके पास आने वाले आवेदनों को गंभीरतापूर्वक ले रहे हैं एवं सीधे सीधे तौर से मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों के सतत संपर्क में है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा होते ही * प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड द्वारा मंडी – निधि से 4 करोड़ 41 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान गई की गई। इससे मंडी समिति के व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय पहुंचकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का एवं डॉ. रमन सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।वहीं विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में लगभग 19 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के मल्टीपरपस हॉल की आवश्यकता और लगभग  6 करोड़ 34 लाख की लागत के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट सिविल कार्य और विद्युतीकरण के लिए लगभग 8 करोड़ 79 लाख रुपए के कार्यों का प्राक्कलन रखा है। इन तीनों ही विषयों पर राजनांदगांव विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मांडवीया जी से गंभीर चर्चा की और श्री मांडवीया जी ने दिग्विजय स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के उन्नयन कार्य के तीनों ही विषय पर स्वीकृति प्रदान की है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version