जांजगीर : बुकिंग पर परिवार को कोरबा ले जाने के दौरान अंबेडकर चौक के पास कार के ड्राइवर काे हार्ट अटैक आ गया। और कार चलाते समय ही उसकी मौत हो गई। मस्तूरी निवासी वीरेंद्र कुमार मरकाम ने मस्तूरी के दशरथ तिवारी (46 वर्ष) की कार को किराए पर लेकर अपने परिवार के साथ कोरबा जिले के भैंसमा में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। कार में वीरेंद्र मरकाम, उसकी पत्नी और दो बच्चे बैठे हुए थे। कार ड्राइवर सह मालिक दशरथ तिवारी चला रहा था।
कार जैसे ही अकलतरा के अंबेडकर चौक के पास से गुजर रही थी इस दौरान दशरथ तिवारी काे हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर सीट पर गिर गया। अचानक ड्राइवर के बेहोश हो जाने के कारण कार में सवार लोगों के होश उड़ गए। कार स्पीड में नहीं थी। इसलिए कार में सवार लोगों को कोई नुकसान नहीं पंहुचा। सड़क पर रुक गई कार। कार रुकने पर ड्राइवर दशरथ तिवारी को इलाज के लिए सीएचसी अकलतरा पहुंचाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
