Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्कूल में शराब पीने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार, इस तरह पकड़ाया आरोपी

बिलासपुर : शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले शराबी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आपको बता दें कि, ग्राम मचहा में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट 28 फरवरी 2024 को देर से स्कूल पहुंचा था। शिक्षक के जेब में शराब की शीशी भी रखी थी ।

टीचर स्टाफ रूम में गया फिर टेबल पर बैठकर महिला हेडमास्टर के सामने पैग बनाकर शराब पी रहा था। जब एक युवक ने शराब पीते हुए वीडियो बना रहा था तब वो धौंस दिखाने लगा और बोला कि जाओ ये वीडियो कलेक्टर, डीईओ को दिखा देना, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। फ़िलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर शराबी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

देखिए वीडियो 

Exit mobile version