Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नशे में धुत लड़कियों ने जमकर किया बवाल, शराब दुकान में डिस्काउंट को लेकर मारपीट, 5 लाख की अंगूठी हुई चोरी

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में शहर की लड़कियों ने सी-21 मॉल स्थित पब में शराबखोरी के बाद सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवतियों ने काफी देर तक हंगामा किया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवतियों एक दूसरे से मारपीट करती नजर आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है।

इंदौर में शहर दूसरी वारदात – भमोरी शराब दुकान पर डिस्काउंट को लेकर है। 2 पक्षों के विवाद का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी टीवी फुटेज में शराब दुकान पर 2 पक्षों में डंडे चलने और पत्थर से मारपीट करते बदमाश नजर आए हैं। शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। शराब ठेकेदार सूरज रजक की दुकान पर यह विवाद हुआ। दोनों पक्षों में थाने के बाहर हंगामा मचाया है। हंगामे की जानकारी पर रिजर्व बल और तीन थानों का बल मौके पर पहुंचे हुए है।

इंदौर में शहर तीसरी घटना – रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी के एग्जीबिशन में डायमंड और सोने की रिंग चोरी हो गई है। मुंह पर माक्स पहने महिला ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इंदौर की 5 स्टार होटल में ज्वेलरी का एग्जीबिशन लगा था। आरोपी महिला चोर के सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चोरी की गई डायमंड की अंगूठी की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। विजय नगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version