Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ड्रग्स कारोबार का भंडाफोड़.. 6 आरोपियों सहित 14 लाख रुपय की नशीली सामग्री जब्त

रायगढ़ : जिला में पुलिस ने फलफूल रहे नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड में प्रतिबंधित दवाओं (banned drugs) का बरामद किया है। वहीं प्रतिबंधित कैप्सूल, नशीली इंजेक्शन और सिरप बेचने वाले स्थानीय डीलर, उड़ीसा राज्य के मेडिकल स्टोर के संचालक सहित नशे की सामग्री खरीदी-बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 14.75 लाख की नशीली दवाएं और 1 लाख 20 हजार रुपये का 6 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। नडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किये हैं। आरोपियों के पास से , नशीली दवा एस.पी. ट्रेमाडोल – 416 नग , नशीली दवा ब्युट्रम एम्युिंल-435 नग जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 27 हजार 650 रूपय है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुरेश वर्मा (25 वर्ष) पिता महतु वर्मा कयाघाट मुक्तिधाम के सामने थाना जूटमिल निवासी (बेचने वाला )
  2. दिलीप सिंह राजपूत (32 वर्ष) पिता पितांबर सिंह राजपूत जूटमिल बाजीनपाली महरापारा थाना जूट मिल निवासी (बेचने वाला )
  3. घासी राम सिदार (54 वर्ष) पिता ननकी राम सिदार धांगरडिपा शीतला मंदिर के पास थाना कोतवाली निवासी  (स्थानीय डीलर)

जूटमिल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से नशीली दवा एस.पी. ट्रेमाडोल – 2321 नग, नशीली ब्युट्रम एम्युगुल – 1620 नग, नशीली दवा एलप्रेक्स – 3750 नग, नशली दवा नाईट्राजेपाम – 1300 नग। जिसकी कीमत 13 लाख 48 हजार 650 रूपय बताया जा रहा है। इसके साथ ही 6 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1,20,000 रूपय बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. पदम लोचन मेहर (48 वर्ष) पिता मधुसूदन मेहर निवासी कनकपुर थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा – मेडिकल संचालक )
  2. चंद्रशेखर मेहर (52 वर्ष) पिता मधुसूदन मेहर निवासी कनकपुर थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा (ओडिसा-मेडिकल संचालक का भाई)
  3. राजकुमार खटर्जी उर्फ पिन्टु (30 वर्ष) पिता मकुन्द खटर्जी निवासी साकिन कबीर चौक खटर्जी गली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (बेचने वाला )
Exit mobile version