Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

6 कार्टून से एक लाख का नशीली सिरप जब्त, पूछताछ जारी

भिलाई :जियो खुलकर नशा मुक्ति” अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ कंटिन्यू कार्यवाही कर रही है। आज मोहन नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीला सीरप बिक्री करते आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 6 कार्टून में नशीली सिरप रखकर बिक्री करते पकड़ लिया गया है। आरोपी से 1 लाख 12 हजार 654 रूपये का सिरप तथा बिक्री राशि 700 रूपये बरामद की गई है।

थाना प्रभारी मोहन नगर के के बाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना आमापारा शीतला मंदिर के पास दुर्ग निवासी आशीष सिंह घटनास्थल शीतला मंदिर के पास आमापारा दुर्ग में प्रतिबंधित नशीला सिरप बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया और उनके निर्देशन में टीम गठन बाद घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।

पूछताछ करने अपना नाम आशीष सिंह (27वर्ष) पिता शैलेन्द्र सिंह पुराना आमापारा वार्ड-13 का निवासी बताया। उसके अधिपत्य में रखी दो सफेद प्लास्टिक बोरी से कार्टून में रखा सिरप जब्त कर लिया गया है। कार्टून के अंदर कोडेन फेनिरामीन मेलिएट सिरप 100 एमएल की कुल 713 नग छोटी प्लास्टक शीशी बरामद की गयी है जिसकी कीमती 1 लाख 12 हजार 654 रूपये है।

मौके पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी एवं औषधि निरीक्षक बृजराज सिंह को तलब कर संपूर्ण कार्यवाही संपन्न करते हुए आरोपी से बरामद नशीली मादक द्रव्य एवं नगदी रकम को जब्ती पत्रक में दर्शाते हुए जब्त कर कब्जा में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 8, 22 (ग), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Exit mobile version