Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर, चालक की हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। जिससे ड्राइवर की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान देवगांव निवासी प्रेमलाल राठिया (30) के रूप में हुई है, जो कि ढोलनारा ढलाई का काम करने गया था। यह घटना तमनार पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ढलाई के बाद शाम करीब 7 बजे वो अपने साथी राजेश चौहान और मेहत्तर यादव के साथ काम करके वापस देवगांव आया था। दोनों को ट्रैक्टर से उतारकर गांव के बैखर तालाब की ओर चले गया। ट्रैक्टर तालाब के मेड़ के पास नियंत्रित से बहार होकर पलट गया।

 

प्रेमलाल राठिया के सिर पर गंभीर रूप से चोटें आई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद जब मामले की जानकारी अन्य ग्रामीणों को पता चली,तो वहां ग्रामीणों की अधिक मात्रा में भीड़ इकट्ठा हो गई। यह सूचना मिलने पर परिजन वहां मौके पर पहुंचे। इस पुरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजवाया और इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की शुरूआत कर दी है।

Exit mobile version