Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चालक ने ट्रेलर में घुसा दी कार, 2 की मौत, 4 घायल

भिलाई : सेक्टर 10 गणेश पंडाल के पास दर्दनाक हादसा हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से एक युवक प्रसाद बांट रहा था और दूसरा ट्रेलर के साथ चल रहा था। भिलाई सेक्टर 6 में पेट्रोल-पंप के बगल में स्थित गणेश पंडाल का गणेश विजर्सन करने जा रहे थे। गणेश समिति के सदस्य डीजे की धुन में थिरक रहे थे।

मृतक शंकर और नीरज

कुछ सदस्य गणेश पंडाल के पास पहुंचे थे कि अचानक ग्लोब चौक से सेक्टर-9 चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर में जा घुसी। इसकी चपेट में ट्रेलर में बैठकर प्रसाद बांट रहे शंकर आ गया और ‘शंकर’ सेक्टर-6 सड़क-37 का निवासी था वहीं शंकर के साथ नीरज भी चपेट में आ गया। नीरज सहित अन्य 4 लोग इस दर्दनाक हादसा में घायल हो गए।

प्रसाद बांट रहे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। और घायल नीरज ने सुपेला अस्पताल में दम तोड़ दिया, शंकर सेक्टर-6 सड़क-37 का निवासी था। और वहीं शंकर के साथ नीरज भी चपेट में आया। नीरज सहित अन्य 4 लोग इस घटना में घायल हो गए है। शंकर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, घायल नीरज ने सुपेला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Exit mobile version