राजनांदगांव : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख ने राजनांदगांव सीट से डॉ. रमन सिंह के भारी लोकप्रियता का हवाला देते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है उन्हें हराने के लिए कांग्रेस के स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिलने पर उन्होंने पैराशूट प्रत्याशी उतार कर यह आजमा लिया कि डॉ रमन सिंह कितने वजन दर प्रत्याशी है उन्हें हराने के लिए खुद ने पूरी ताकत छोक दी।
उस पर से अपने आकावो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को बुलाया। इतने पर भी कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन की हार दिखने लगी तो वोटर और मीडिया मैनेजमेंट का का तरीका तरीका निकाला लेकिन पता चल रहा है कि इस तरह की मैनेजमेंट में भी भारी घपला किया गया है ऐसे में वोटर नाराज थे और भारी नाराज हो गए।
श्री शेख ने आगे कहा कि राजनांदगांव को 15 साल के अपने मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने चमन की तरह सजाया था। जिसे कांग्रेस के भूपेश बघेल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बुरी तरह उजाड़ दिया है। यह सब को दिख रहा है यही कांग्रेस है जो भाजपा के शासनकाल में वाहनों के दबाव से एक दुके गड्ढे हो जाते थे वहां पर रोपा लगाने की नौटंकी की थी।
कांग्रेस के शासनकाल में तो सड़कों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है। यहां कौन रोपा लगाये नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की भूपेश बघेल की योजना गांव में तो फेल हो गई है। लेकिन सड़कों पर जरुर सफल नजर आती है। सड़कों पर मवेशी पसरी रहती हैं सड़कों पर घूरव नजर आता है। मोहम्मद इरफान शेख ने दावे के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इनकी 5 साल के कार्यकाल में ही उब चुकी है उनके संगठन में फूट स्पष्ट दिखाई दे रही है।
भ्रष्टाचार में अखंड डूबी भूपेश बघेल सरकार अपने ही साथी नेताओं को छल चुके हैं। सबसे बड़ा उदाहरण है जिन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात हुई थी। चुनाव बिल्कुल पास आया तो उपमुख्यमंत्री का झुनझुना पकड़ा दिया गया है। इनकी सारी योजनाएं सारे वादे झूठ फ्लॉप साबित हुए हैं। लाख वादे कर ले अगर सच भी बोलेंगे तो जनता को इनकी झूठ बोलने की आदत को देखते हुए जनता उनके सच को भी झूठ समझेंगे। मोहम्मद इरफान शेख ने स्पष्ट तौर से कहा कि कांग्रेस की दुर्गति विधानसभा आम चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी दिखेगी इसे कांग्रेस अपने डायरी में नोट कर ले।
