Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ. रमन सिंह बोले – राजनांदगांव में शराब कोचियों की अब खैर नहीं, अच्छे वोटों से भाजपा की होगी जीत

(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव के विधायक डॉ. रमन सिंह आज अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक निजी होटल में प्राकृतिक चिकित्सा और योग सेंटर का शुभारंभ किया। वहीं अपने निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों से मुलाकात की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डाॅ. रमन सिंह ने बताया कि, आने वाले 4 जून को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की मतगणना होगी, जिसमें राजनांदगांव के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे अच्छे वोटों से विजयी होंगे।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य की पूरी 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। देश में 400 से ज्यादा लोकसभा की सीटें भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी मिलकर जीतेंगे। राजनांदगांव जिले के आबकारी विभाग में पदस्थ उप निरीक्षक द्वारा शराब कोचियों से प्रतिपेटी 200 रुपए कमिशन लेने के आरोप के मामले में डॉ. रमन सिंह ने बताया कि,  राजनांदगांव में कोचिया नाम का प्राणी अब नहीं दिखेगा। जिसके लिए पुलिस को सख्ती के साथ निर्देश दिए गए हैं, जो कार्रवाई के रूप में दिखाई दे रहा है और आगे भी दिखेगा।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में लगातार चिकित्सकों के इस्तीफे के मामले को डॉ. रमन सिंह ने लेकर कहा कि, राजनांदगांव में दिक्कत काफी दिनों से है। मुझे लगता है कि दूसरे मेडिकल कॉलेज में जो डॉक्टर को पे मिलता है उसके तुलनात्मक राजनांदगांव में पे कम मिलने की वजह से ऐसी गतिविधियां हो रही है। इसे और हम ठीक कर लेंगे। इस दौरान जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version