Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डॉ. प्रिंस जायसवाल एमबीए-सीएसआर के लिए चयनित देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में से आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी अव्वल

डॉ. प्रिंस जायसवाल एमबीए-सीएसआर के लिए चयनित देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में से आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी अव्वल

 

कोरिया : बैकुंठपुर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च जयपुर में मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड एनवायरमेंटल सोशल एंड गवर्नेंस पोस्ट ग्रेजुएट स्पेशलाइज्ड बिजनेस डिग्री हेतु डॉ. प्रिंस जायसवाल का चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि पीजी कोर्स भारत देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में संचालित है एमबीए सीएसआर (कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के लिए चयन एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है। जिसमें सामान्यतः स्नातक की डिग्री में अच्छे अंक, कार्य अनुभव और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवार के शैक्षणिक प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार का मूल्यांकन शामिल होता है। अंतिम चयन शैक्षणिक उपलब्धियों और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी भारत देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में से एक है। इस विश्वविद्यालय में एमबीए सीएसआर एण्ड ईएसजी हेतु केवल 30 सीट स्वीकृत है। डॉ. प्रिंस के द्वारा पूर्व से ही एमबीए इन हेल्थ केयर सर्विस मैनेजमेंट की पढ़ाई उपरांत स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला कोरिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला सलाहकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला एमसीबी के पहले जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सूरजपुर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक का दायित्वों का निर्वाह किया। डॉ. जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत स्वास्थ्य एवं शिक्षा को सुदृढ़ करने हेतु सरगुजा संभाग अंतर्गत जिला कोरिया में न्यू लाइफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी का स्थापना 2011 में किया। जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग का 2015 से संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

न्यू लाइफ नर्सिंग संस्थान में आने वाले शैक्षिक सत्र से पीजी कोर्सेज की कक्षाएं प्रारंभ होगी। जिसके अंतर्गत एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम विभिन्न विषयों में प्रारंभ किया जावेगा। साथ ही पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम का संचालन भी किया जाएगा। विदित हो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 2014 में डॉ. प्रिंस जायसवाल का चयन अन्य राज्य स्तरीय बडे पदों पर होने के बावजूद भी अपने जिले एवं क्षेत्र के लगाव एवं क्षेत्र के वास्तविक विकास हेतु कोरिया जिले में ही कार्य करने हेतु प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार करते हुए डॉ. प्रिंस की पदस्थापना कोरिया जिले में की गई थी। कोविड-19 वैश्विक महामारी में डॉ. प्रिंस के द्वारा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य समन्वय स्थापित कर कोविड जैसे गंभीर बीमारी को नियंत्रित करने में योगदान सराहनिय रहा। इस महामारी में बेहतर कार्य करे के लिए इन्हे जिला सहित राज्य स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Exit mobile version