Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोड़पेण्ड्री में होगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह, नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान

दुर्ग : विश्व ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह विश्व के 192 देशों के साथ पाटन तहसील क्षेत्र के ग्राम गोंडपेंण्ड्री में 14 अप्रैल रविवार को शाम 4 बजे से सतनामी आसरा पाटन एवं सतनामी समाज गोड़पेण्ड्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा क्रांति एवं महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले व छत्तीसगढ़ निर्माण प्रथम जेल सत्याग्रही एवं गुरू घासीदास जयंती के शुरूआत करने वाले संत नकुलदेव ढीढ़ी जी के जयंती भी साथ में मनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सतनामी आसरा के संयोजक शिक्षक राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि, इस शुभ अवसर पर नवोदय विद्यालय बोरई के लिए पाटन विकासखण्ड से चयनित 19 बच्चों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का सम्मान तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव में जाति-धर्म एवं भय-लालच से मुक्त होकर शत् प्रतिशत मतदान करने मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा। वहीं इस आयोजन में पाटन विधानसभा के कौही के स्कूली बच्चों द्वारा संविधान का प्रस्तावना वाचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Exit mobile version