* दहेज मुक्त भारत की ओर एक और कदम, संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ “वामिनी संग रूपेंद्र” का दहेज मुक्त विवाह…
* सतनाम भवन सेलूद में दहेज मुक्त विवाह संपन्न, सादगी और सामाजिक सुधार का दिया संदेश…
इस अवसर पर वामिनी दासी, पिता महादेव साहू, ग्राम रीवागहन (पोस्ट बटरेल, तहसील पाटन, जिला दुर्ग) एवं रूपेंद्र दास, पिता बिनेश्वर दास, ग्राम टिकरापारा कोदागांव, जिला कांकेर का विवाह बिना दहेज, बिना दिखावे और बिना फिजूलखर्ची के संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर देशभर में हजारों परिवार दहेज मुक्त एवं सादगीपूर्ण विवाह कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक समानता, आर्थिक बचत और दहेज प्रथा के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
कार्यक्रम में दुर्ग जिले के प्रमुख सेवादार रामनरेश दास, मुकेश दास, कौशल दास, अर्जुन दास, शैलेश दास, राजकुमार दास सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आसपास के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दहेज मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
