मितान योजनांतर्गत ममता नगर निवासी श्री राजेन्द्र देवांगन के घर पहुंचकर 4 बच्चों के लिए प्रदान किया जाति प्रमाण, योजना शुरू होने से लेकर अब तक मितानों द्वारा घर-घर जाकर दिए जा रहे प्रमाण पत्र
राजनांदगांव : कलेक्टर श्री डोमन सिंह आज मितान बनकर ममता नगर निवासी श्री राजेन्द्र देवांगन के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री मितान योजनांतर्गत 4 बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टर ने उनसे मितान की सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। श्री राजेन्द्र देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले इस कार्य में समय लगता था लेकिन अब घर पहुंच सेवा होने से समय की बचत होने के साथ ही मदद मिली है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना नागरिकों को सरलता से सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए है।
इस योजना के तहत जिले में अब तक 106 प्रमाण पत्र नागरिकों को उपलब्ध कराएं गए हैं। जिसमें 38 नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, 48 मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 20 विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हंै। मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू होने से लेकर अब तक मितानों द्वारा घर-घर जाकर प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं और घर पहुंच सेवा के माध्यम से नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर जिले में नागरिक लगातार इस सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में इस योजना के अंतर्गत प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं और लोगों ने इस योजना के प्रति विशेष रूचि दिखाई है। विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनोंं के लिए यह सुविधा लाभकारी है।
टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन कर आवेदन किया जा सकता है। फोन आते ही नगर निगम से नियुक्त मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और और संबंधित कार्यालय से प्रमाण पत्र बनवाकर उनके घर पहुंचाएंगे। घर पहुंचे मितान की पहचान के लिए उनके बाएं हाथ की बांह में क्यूआर कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने पर संबंधित मितान की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिसके माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए के लिए आवेदन करने वाले नागरिक यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि घर आया व्यक्ति नगर निगम के अधिकृत मितान हैं और सेवाएं देने आए हैं।
