Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मतिभ्रम में जनता को भ्रमित ना करें डॉ रमन-कांग्रेस

राजनांदगांव से दीपक साहू

राजनांदगांव : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने डॉ रमन सिंह के बिजली बिल में बढ़ोतरी वाले भ्रमित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डॉ साहब व भाजपाई सच्चाई को छिपाने की बेबसी से मतिभ्रम के कारण आम जनता को बिजली के मुद्दे पर भ्रमित करने में लगे हुए है।

प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि केंद्र सरकार की असफल नीति से जहां देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है और केंद्र की भाजपा सरकार की अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की निति की बाध्यताएं राज्य सरकारों पर थोप रही है जिसके कारण स्थितियां और विपरीत होते जा रही है बिजली के मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप है और मात्र डॉ रमन सिंह जी जनता को भ्रमित करने के लिए राज्य सरकार पर आरोप लगा रहे है।

जबकि सत्यता यह है कि केंद्र सरकार की नई कोयला नीति में  बिजली उत्पादन कंपनियों को 10% आयातित कोयला के उपयोग की बाध्यता है जो हमारे प्रदेश के कोयले से 4 से 6 गुना महंगे है जिस विवशता में खरीदना पड़ रहा है मात्र मोदी जी के अडानी प्रेम के कारण कोयला आयात निर्यात के नाम पर आए दिन यात्री ट्रेनों को निरस्त करने का भी खेल खेला जा रहा है जिसके कारण आम जनता परेशान हैं और महंगे दरों पर कोयला खरीदने से बिजली कंपनियों का लागत भी बढ़ गया है। जिसके कारण उन्हें मजबूरी में बिजली की दरों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है  इन सब के पीछे एक मात्र कारण मोदी की अडानी प्रेम और आयातित कोयला उपयोग की बाध्यता नीति है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने राज्य के कोयले को अन्य जगह भेजने का विरोध प्रारंभ से कर रहे है केंद्र की भाजपा सरकार की छ ग से भेदभाव नीति के कारण छ ग राज्य कोयला उत्पादक राज्य होने के बाद भी उन्हें पर्याप्त प्राथमिकता में भी कोयला नही दिया जा है और विदेश से कोयला आयात करने की शर्त छ ग पर ना थोपे जाय जो राज्य में बिजली सस्ती हो जाएगी बिजली महंगी होने के पिछे केंद्र सरकार की छ ग सरकार से लगातार की जा रही साजिश ही है।

Exit mobile version