Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डोंगरगढ़: मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक हर्षिता बघेल ने किया नमन

गुरुदेव देवांगन, डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दाऊचौरा, नगर पंचायत घुमका और ग्राम पंचायत देवरी में मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीनों कार्यक्रमों में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं और छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि , मिनीमाता जी ने अपना जीवन समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका जीवन, संघर्ष और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। देवरी में पुण्यतिथि कार्यक्रम के साथ मिनीमाता चबूतरा में टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रमों में सतनामी समाज के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे। दाऊचौरा, घुमका और देवरी में उपस्थित लोगों ने मिनीमाता जी के सामाजिक एवं जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version