Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मरीज की मृत्यु मामले की डोंगरगांव सीएमएचओ ने की जांच

मरीज की मृत्यु मामले की डोंगरगांव सीएमएचओ ने की जांच

सीएमएचओ ने डोंगरगांव अस्पताल में मरीज की मृत्यु के मामले की जांच की

राजनांदगांव ; मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीज श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर केस के संबंध में जानकारी ली। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी चंद्रे ने बताया कि मरीज श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में बेहोशी की हालत में लाए गए थे। उनका ब्लड प्रेशर एवं पल्स अत्यन्त कम हो गया था। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई।

नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र “सील” किया कीटनाशी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन

यह भी पढ़े; ➡️ पाटन के लाडले विधायक माननीय श्री ‘भूपेश बघेल’ तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते हुए भी मगरघटा–परसदा पुल बनवाने में रहे असफल.?

ईलाज के दौरान मरीज कुछ समय के लिए चेत अवस्था में आए। उसके तुरंत बाद रेफर हेतु पेपर वर्क तैयार किया जा रहा था। उसी दौरान अचानक मरीज को उल्टी एवं हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में डीजल एवं वाहन चालक सहित दो एम्बुलेंस संचालन के लिए उपलब्ध थीं। इस संबंध में मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

Exit mobile version