Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डोगेंद्र साहू का MBBS में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

राजनांदगांव। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए ग्राम डोम्हाटोला निवासी किसान रेखा लाल साहू एवं श्रीमती द्रौपती साहू के पुत्र डोगेंद्र साहू ने 487 अंक अर्जित कर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

 

नवचयनित छात्र डोगेंद्र साहू को बधाई देने हेतु जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा विशेष रूप से उनके निवास पहुँचीं। इस अवसर पर तिलाई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोइर, जनपद सदस्य श्रीमती ललिता साहू, भाजपा युवा नेता टाकेश सिन्हा, सरपंच दाधिबल वर्मा, नीलकंठ गंधर्व, अजय वर्मा, चिंताराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी ने डोगेंद्र की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं।

Exit mobile version