Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवती से छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

केशकाल ; कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में इलाज कराने पहुंची युवती ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वही युवती की शिकायत पर धनोरा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को हिरासत में ले लिया है।

बता दे की युवती ने धनोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पेट दर्द होने पर वह दोपहर के समय अपने परिजन के साथ इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा गई थी। अस्पताल में डाक्टर सुधांषु शेखर साहू को युवती के ने पेट में दर्द के बारे में बताया । वही इस पर डाक्टर ने बोला मैं चेक करता हूं।

युवती का कहना है कि डाक्टर पेट दर्द की जांच करते हुए पीड़िता के शरीर को गलत नीयत और तरीके से स्पर्श किया । वही पीड़िता ने  आरोप लगाया है कि डाक्टर ने जाँच के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की है। जिससे पीड़िता को बुरा लगने पर उसने अपने परिजन को डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने के संबंध में बताई। वही प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डाक्टर सुधांषु शेखर साहू,{ उम्र 58 वर्ष}, सीएचसी धनोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Exit mobile version