Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ज्ञानेश्वरी यादव ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया-चिंटू सोनकर

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव के प्रथम राजनांदगांव आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर, दिल्ली दरवाजा से बाइक रैली निकालकर उनका अभिनंदन किया।

बाइक रैली और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

ज्ञानेश्वरी यादव के स्वागत में निकली बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया। पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

चिंटू सोनकर ने दी बधाई

BJYM जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की सफलता प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत

चिंटू सोनकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेलों को नई दिशा मिलेगी।

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का संकल्प

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाड़ियों तथा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्हें विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।

Exit mobile version