Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*डीएमसी ने किया शाला का अवलोकन, एक व्याख्याता, एक शिक्षक एवं एक सहायक ग्रेड 03 अनुपस्थित मिले*

*➡️ निरीक्षण के दौरान दो व्याख्याता एक सहायक ग्रेड 3 को शाला समय में उपस्थित रहने निर्देश दिया गया है।*

*राजनांदगांव।*

कलेक्टर जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरुचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में प्रातः कालीन संचालित शालाओं का अवलोकन डीएमसी सतीश ब्यौहरे द्वारा किया गया । उनके द्वारा शालाओं में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शाला की साफ सफाई एवं शाला का संचालन के संबंध में अवलोकन किया गया। अवलोकन के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुंदरा, सोमनी  के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला, शासकीय उच्चतर  बघेरा, परसबोड़ एवं प्राथमिक शाला ठेकवा का अवलोकन किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन मुढ़ीपार के शिक्षक जीवन वर्मा,  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बघेरा के व्याख्याता श्री पटेल बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परसबोड़  के व्याख्याता वाई के वर्मा ,आदित्य द्विवेदी को अन्यत्र जाना बताया गया एवं बी डी साहू सहायक ग्रेड 3 द्वारा सुबह से ही उच्च कार्यालय जाना बताया गया। इन सभी को शाला अवधि में कार्य करने के निर्देश दिए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बघेरा के श्रीमती वर्षा साहू सहायक  ग्रेड 3 विगत 2 वर्ष से रायपुर के जिला ग्रंथालय  में अटैच बताया गया है। प्राथमिक शाला ठेकवा में साफ सफाई का अभाव पाया गया, जिसे नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version