राजनांदगांव । 17 अक्टूबर 2022 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अंतर्गत आने वाली सेवा सहकारी समिति गहीराभेड़ी, सेवा सहकारी समिति चारभाठा (कु. ),सेवा सहकारी समिति बादरा टोला में 25.56 लाख की लागत से निर्मित होने वाले खाद गोदाम कार्यालय निर्माण का भूमि पूजन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष माननीय नवाज खान जी के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रकाश यादव पूर्व विधायक खुज्जी, अलाली राम यादव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया,चुमन साहू महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, कांति भंडारी जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव, अब्दुल खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की छुरिया, हेमंत यादव वरिष्ठ कांग्रेसी,शकील कुरैशी एल्डरमैन नगर पंचायत छुरिया, सुनील लरोकर पार्षद नगर पंचायत छुरिया,अंजलि धावडे अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छुरिया, चंद्रिका वर्मा अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छुरिया, मिथिलेश ठाकुर विधायक प्रतिनिधि विधानसभा खुज्जी, नरेश शुक्ला संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, लालचंद साहू जिला जेल संरक्षण राजनांदगांव उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में माननीय अध्यक्ष जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना की किस्त जो कि 1 नवंबर को तथा उसे केवल दीपावली मनाने हेतु किसानों को 17 अक्टूबर को किसानों को हस्तांतरित कर रहे हैं साथ ही साथ राजीव गांधी मजदूर न्याय योजना की राशि मजदूरों को 17 अक्टूबर को हस्तांतरित हो रही है इस प्रकार छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री किसान मजदूर की पीड़ा से भलीभांति अवगत है इन राशियों से ना केवल किसान दीपावली मना पाएंगे अपितु इन राशियों के कारण बाजार में भी रौनक आएगी !
अपने उद्बोधन में आगे माननीय अध्यक्ष जी कहा कि मुख्यमंत्री जी के मंत्र अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के द्वारा यह सप्ताह जब राजीव गांधी न्याय योजना की राशि कृषक को हस्तांतरित हो रही है को कृषक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कि हर शाखा में आने वाले कृषकों को गुलाल लगाकर और चाय पिलाकर स्वागत किया जाएगा उक्त कार्य के लिए जिले भर के सभी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अपनी सेवाएं देंगे ! जिसमे कांग्रेस के सभी विधायक गण, सभी जिला पंचायत सदस्यगण, सभी जनपद पंचायत सदस्य गण, सभी जनपद, जिला, नगर पंचायत नगर पालिका, नगर निगम के अध्यक्ष व पार्षद उपस्थित होकर अपनी सेवाएं देंगे!
राजनांदगांव से दीपक साहू
