Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

साहू सदन में होगा दिपावली मिलन समारोह

राजनांदगांव : आज से एक वर्ष पूर्व जिलाध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में जिला साहू संघ की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया था।



22 नवंबर 2022 को शपथग्रहण पश्चात जिला साहू संघ के लोकप्रिय एवं यशस्वी नेतृत्व के धनी भागवत साहू के अगुवाई में प्रदेश स्तरीय भव्य भक्त शिरोमणि कर्मा जयंती, राज्य स्तरीय प्रथम बार मां भानेश्वरी देवी की जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का आयोजन समिप सिंघोला में छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में सफलता पूर्वक मनाई गई थी।



वहीं प्रदेश स्तरीय सद्भावना यात्रा का भी आगाज राजनांदगांव जिले से की गई थी। इस पल को यादगार बनाने दिनांक 22 नवंबर 2023 दिन बुधवार को जिला साहू संघ के साहू सदन राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे से जिला कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक तथा दिपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।



जिला साहू संघ के कर्मठ महामंत्री नीलमणी साहू ने इस अवसर पर जिला साहू संघ के समस्त पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के संयोजक/सह संयोजक /तहसील अध्यक्ष गण /मंडल अध्यक्ष/सचिव /क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोगों से दिनांक 22 नवंबर दिन बुधवार को साहू सदन में गरिमामय उपास्थित होने की अपील की है।

Exit mobile version