Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला साहू संघ की बैठक आज

राजनांदगांव । जिला अध्यक्ष भागवत साहू की अध्यक्षता में जिला साहू संघ राजनांदगांव की आवश्यक बैठक साहू सदन में आज 10 मार्च दिन रविवार को समय प्रातः 11 बजे से  रखी गई है।

जिसमें जिला साहू संघ द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जैसे कर्मा जयंती समारोह, माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं  तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जावेगी। जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणी साहू ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रेषित संदेश का प्रसारण भी किया जायेगा।

महामंत्री नीलमणी साहू ने इस जरूरी बैठक में  जिला साहू संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण, अध्यक्ष – सचिव सहित समस्त तहसील साहू संघ, परिक्षेत्र साहू संघ के पदाधिकारियों को सुबह11बजे उपास्थित होने की अपील की है।

Exit mobile version