Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिला रेडक्रास सोसायटी का निर्वाचन संपन्न

जिला रेडक्रास सोसायटी दुर्ग

दुर्ग: इंडियन रेडक्रास सोसायटी, राज्य ईकाई के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रास सोसायटी, दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी, श्री उत्तम कुमार ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी, डॉ. आर.के. खण्डेलवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी, श्री शिवानंद मिश्रा, पर्यवेक्षक, राज्य शाखा, रायपुर एवं श्री कुबेर देशमुख, पीठासीन अधिकारी की उपस्थिति में आज खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग के सभागार में जिला रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन किया गया।⬇️शेष नीचे⬇️

जिसमें श्री हेमंत देवांगन, श्री गणेश कुमार ताम्रकार, श्री दीपक बंसल, श्री जीवन लाल ताम्रकार, श्री ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमती भूमिका अमृत, श्री सुशील असाटी, श्री राजकुमार तिवारी, श्री युवराज देशमुख, डॉ. राहुल गुलाटी, श्री अरविन्द सुराना, श्री विजय कुमार ताम्रकार, श्री अशोक कुमार देशमुख, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री राज अढ़तिया, श्री जगजीत सिंह धीर, श्री अजय नारायण, श्री अजय वर्मा, डॉ. संतोष कुमार सार, श्री प्रमोद कुमार वाघ, श्री नरेश कुमार दहिया, श्री राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. शरद पाटनकर, डॉ. एम. के. हिशीकर निर्वाचित हुये।⬇️शेष नीचे⬇️

वही निर्वाचन उपरांत समिति के सदस्यों की प्रथम बैठक आहूत की गयी। जिसमें डॉ. शरद पाटनकर, चेयरमेन, डॉ. राहुल गुलाटी, वाईस चेयरमेन, श्री प्रमोद कुमार वाघ, कोषाध्यक्ष, श्री युवराज देशमुख, राज्य ईकाई हेतु जिला प्रतिनिधि मनोनित किये गये। जिला ईकाई के समस्त उपस्थित सदस्यों के द्वारा निर्वाचित एवं मनोनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुये स्वागत किया गया।

Exit mobile version