Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अहिवारा में बाईक रैली, बुलेट दौड़ाते दिखे जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ; ‘वोट चोरी’ के खिलाफ फूटा आक्रोश-फूंका पुतला

अहिवारा में बाईक रैली, बुलेट दौड़ाते दिखे जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे “वोट बचाओ–देश बचाओ” जनांदोलन के द्वितीय चरण (10 से 20 अक्टूबर) के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अंतर्गत धमधा और अहिवारा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने आर-पार का मोर्चा खोल दिया।

सैंकड़ो की संख्या में सड़कों पर उतरे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने और पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग के नापाक गठजोड़ पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र की सरेआम बलि दे रहे हैं।

धमधा में आयोजित मुख्य विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा को नमन कर निकाली गई विशाल पदयात्रा में कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि “आज देश का लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सबसे गहरे संकट में है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से निरंकुश मोदी सरकार के औजार और कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। फॉर्म-6 में अवैधानिक व मनमाने बदलाव करके देश के वैधानिक मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ‘वोट चोरी’ का संगठित अपराध चलाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार का खुला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके दम पर वे संवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट और पक्षपाती चुनाव आयुक्त को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए अब जनता के फैसले पर नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार जैसी कठपुतलियों की मेहरबानी पर निर्भर हो चुकी है। चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था न रहकर भाजपा का चुनावी कार्यालय बन चुका है। हम मोदी सरकार और ज्ञानेश कुमार के इस लोकतंत्र विरोधी गठजोड़ को उखाड़ फेंकेंगे। जब तक इस भ्रष्ट व्यवस्था पर एफआईआर दर्ज नहीं होती और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस का एक-एक सिपाही सड़कों पर डटा रहेगा।”

अहिवारा में बाईक रैली, बुलेट दौड़ाते दिखे जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

अहिवारा क्षेत्र में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर खुद बुलेट चलाते हुए विशाल बाइक रैली की अगुवाई करने उतरे। वार्ड क्रमांक 01 संतोषी चौक से शुरू हुई यह आक्रोश रैली पूरे शहर में गूंजती हुई तहसील कार्यालय पहुंची, जहां भाजपाइयों और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

तहसीलदार कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

अहिवारा में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा की “मोदी सरकार के सीधे संरक्षण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय लोकतंत्र को मजाक बना दिया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए यह जंग अब जन-जन की जंग बन चुकी है। आगामी दशहरा पर्व के दौरान हम आम जनता के बीच जाकर पर्चे बांटेंगे और मोदी सरकार तथा ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत से रची जा रही ‘वोट चोरी’ की घिनौनी साजिश का भंडाफोड़ करेंगे। तानाशाही का यह साम्राज्य अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।”

इस दौरान राजीव गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, जीवन निर्मलकर, जालम पटेल, अरुण साहू, मधुसूदन राणा, धर्मेंद्र साहू, जितेंद्र वर्मा, हिम्मत ढीमर,अघनु पाल, रजत नायक ,जवाला साहू, देवेंद्र चंदेल, परमेश्वर यादव, विजय ढीमर, केबिलाल वर्मा, राज पटेल, आकाश द्विवेदी, हीरा वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, कैलाश नाहटा, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, उषा सोनवानी, नागमणि साहू, ओनि महिलांग, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, आराधना, कमलेश, संतोष, भागवत बंजारे, अशोक आडिल, हेमंत साहू, योगेश, सुमन साहू, रोहित यादव, नरेश बांधे, विक्कू पटेल, बलराम पटेल, अनिल साहू, सुमंत ताम्रकर, निर्मल जैन, लूमेश्वर पटेल, पप्पू सोनवानी, कामदेव साहू , हलधर यादव, श्रवण साहू, प्रहलाद यादव, रोमन पटेल, चेतन कश्यप, नंद निर्मल, देवनाथ सोनकर, सुरेंद्र यादव, सुरेश ढीमर, ओमकुमार वर्मा, ठाकुर राम साहू, ईश्वरी निर्मल, जीवधन साहू, आशीष पांडेय, संदीप गुप्ता, अकील ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Exit mobile version